वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन

भारत के गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया गया, परिसर में हुआ प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के आराधना हाल में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा भगवान पशुपतिनाथ की कांस्य प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया। दतिया से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में भारत के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के महत्व को रेखांकित किया गया।

“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आत्मगौरव एवं गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मंदसौर एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, दर्शकगण एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें