वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

माय भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पर अधिक से अधिक युवा जुड़े

जिला सलाहकार समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तथा जिला सलाहकार समिति (माय भारत) की अध्यक्ष श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिकतम युवाओं के पंजीयन, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, गैर-सरकारी संगठनों तथा अन्य ज्ञान संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का www.mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

जिले के अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, स्वयंसेवी गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वच्छता, खेल, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों के समन्वय से युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा की गतिविधियों से जोड़ने, नियमित कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा आगामी वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार सभी गतिविधियों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, (माय भारत) एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें