वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग श्री शाहरुख हुसैन को तुरंत बैसाखी प्रदान की

बैसाखी के माध्यम से श्री शाहरुख हुसैन को मिलेगी परेशानियों से निजात

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग श्री शाहरुख हुसैन पिता आशिक हुसैन मंदसौर को तुरंत बैसाखी प्रदान किये जाने हेतु सामाजिक न्याय विभाग को व्यवस्था करने के लिये आदेशित किया । ये अस्थि बाधित दिव्यांग है, जिनको चलने, फिरने, घूमने में दिव्यांग होने का कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

श्री शाहरुख हुसैन एक निजी कार्यालय मे कार्य करते है इन्हे बैसाखी की बहुत जरूरत थी। बैसाखी के बिना इनको बहुत परेशानियों का सामना उठाना पड़ता था। लेकिन अब इन सभी परेशानियों से निजात मिलेगी। श्री शाहरुख हुसैन मंदसौर शहर के भैसा पहाड़ मोहल्ला वार्ड 24 मंदसौर के रहने वाले है। श्री शाहरुख हुसैन ने पिछले मंगलवार जनसुनवाई में बैसाखी के लिए आवेदन दिया था। जिस पर सामाजिक न्याय विभाग ने मामले को समझकर तुरंत बैसाखी की व्यवस्था की। उत्त बैसाखी सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उपसंचालक सु.श्री अंकिता पंड्या ने दिव्यांग व्यक्ति को प्रदान की ।

 

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें