वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल की गई

स्वतंत्रता दिवस पर मंदसौर के राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में 15 अगस्त को प्रातः आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल गुरुवार को संपन्न की गई।

इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद  कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, संयुक्त कलेक्‍टर सुश्री प्रीति संघवी, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल एवं एसडीएम श्री शुभम पाटीदार तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अंतिम रिहर्सल के दौरान  ध्वजारोहण परेड निरीक्षण हर्ष फायर, मार्च पास्ट आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का पूर्व  अभ्यास किया गया।

विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, जि‍ला होमगार्ड, सीनियर एनसीसी डिवीजन पुरुष, सीनियर एनसीसी डिवीजन महिला, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी सैनिक स्कूल मंदसौर, एनसीसी सेंट थॉमस स्कूल, एनसीसी सरदार वल्‍लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, एनसीसी उत्कृष्ट हायर सेकेण्‍डरी  स्कूल एनसीसी, स्काउट गाइड उत्कृष्ट उत्कृष्ट हायर सेकेण्‍डरी स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल स्काउट गाइड, रेड क्रॉस दल शा.क. उ. मा. वि. बालागंज,  पुलिस बैंड का प्रदर्शन जिला पुलिस बल, जिप्‍सी चालक जिला पुलिस बल पूर्व अभ्यास में सम्मिलित हुए।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें