वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गांधीसागर पंपड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के अंतर्गत 1920 मेगा वाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे बिजली उत्पादन किया जा सकेगा

परियोजना पर 11500 करोड रुपए निवेश होगा एवं निर्माण के चरण में लगभग 4000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया

नीमच जिले के गांधी सागर में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली ‘गांधीसागर’ पंपड हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाविकसित की जा रही है परियोजना पर 11500 करोड रुपए का निवेश किया जाएगा परियोजना के पूर्ण होने पर 1920 मेगावाट पूर्ण क्षमता पर लगातार 6 घंटे विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा उक्त परियोजना निर्माण का मंदसौर  तथा नीमच जिलो के पत्रकारों द्वारा बुधवार को भ्रमण किया गया

इस दौरान परियोजना के वाइस प्रेसिडेंट श्री नवीन कुमार लक्ष्मण  उपस्थित थे

इस अवसर पर  प्रोजेक्ट मैनेजर श्री श्रीनिवास ने पत्रकारों को बताया कि यह परियोजना  नीमच जिले की रामपुरा तहसील स्थित खेमला ब्लॉक के गांव में स्थापित की जा रही है।

परियोजना का निर्माण लगभग 414 हेक्टेयर भूमि पर किया जा रहा है, जिसमें कुल अनुमानित निवेश लगभग 11 हजार 500 करोड़ रूपये है।

उक्त परियोजना वर्तमान में भारत में निर्माणाधीन सबसे बड़ी स्वतंत्र ‘पंपड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना’ है।

इस परियोजना में दो जलाशय शामिल हैं।

निचला जलाशयः मौजूदा गांधीसागर जलाशय (कुल क्षमता लगभग 270 TMC / 7643.70 MCM) है

ऊपरी जलाशयः ग्रीनको द्वारा निर्मित नया जलाशय है

जल की खपत नहीं होगा पुनः उपयोगः

परियोजना में गांधीसागर जलाशय से केवल 2.4 TMC (67.66 MCM) पानी का गैर-उपभोक्ता (नॉन-कंज़म्प्टिव) पुनः उपयोग किया जाएगा, यानी पानी की खपत नहीं होगी, बल्कि उसे चक्र के रूप में बार-बार इस्तेमाल किया जाएगा।

कार्यप्रणाली (पंपिंग और टरबाइन मोड)

पंपिंग मोड (ऊर्जा भंडारण): दिन या रात के समय ग्रिड से मिलने वाली अतिरिक्त सौर या पवन ऊर्जा से दो दिशाओं में (आगे-पीछे) चलने वाली मोटरों के ज़रिए पानी को निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय में पंप करके संग्रहित किया जाएगा।

टरबाइन मोड (बिजली उत्पादन): अधिक मांग वाले व्यस्त समय (पीक ऑवर्स) में ऊपरी जलाशय से पानी निचले जलाशय में छोड़ा जाता है, जिससे वही मोटरें उल्टी दिशा में घूमकर टरबाइन के रूप में आपूर्ति योग्य नवीकरणीय बिजली पैदा की जाएगी।

उत्पादन अवधि व तकनीकी विनिर्देश

यह परियोजना 1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे तक बिजली उत्पादन कर सकती है।

टरबाइन मोड में इसका रेटेड हेड लगभग 122 मीटर है। परियोजना की राउंड ट्रिप एफीशिएंसी यानी संग्रहित ऊर्जा को वापस देने की क्षमता लगभग 80% रहने का अनुमान है।

टरबाइन कॉन्फ़िगरेशन व वार्षिक उत्पादनः इसमें कुल 9 टरबाइन लगाए जा रहे हैं, इनसे कुल वार्षिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3,580 मिलियन यूनिट (MU / Million kWh) होगी।

ग्रिड कनेक्टिविटी और ट्रांसमिशनः पंपिंग और उत्पादित बिजली की निकासी के लिए यह परियोजना लगभग 60 किमी दूर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित 765/400kV PGCIL/CTU सबस्टेशन से जुड़ी है।

कार्यान्वयन की समय-सीमा

दिसंबर 2026 में टर्बाइनों के पहले सेट का संचालन शुरू होगा।

जून 2027 से पूरी परियोजना का वाणिज्यिक संचालन (कमर्शियल ऑपरेशंस) पूर्ण रूप से शुरू करने का लक्ष्य है।

रोजगार सृजन एवं स्थानीय प्राथमिकता

निर्माण चरण के दौरान लगभग 4,000 लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

संचालन एवं रखरखाव चरण में साइट पर लगभग 200 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।

परियोजना में मध्य प्रदेश के योग्य स्थानीय उम्मीदवारों को अधिकतम रोजगार अवसर देने की स्पष्ट प्रतिबद्धता शामिल है।

बिजली खरीद और वित्तीय लाभ (डिस्कॉम को फायदा)

पीक आवर्स के दौरान उत्पन्न बिजली को NTPC, SECI और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) को दीर्घकालिक PPA के माध्यम से बेचा जाएगा।

यह बाजार के अस्थिर और महंगे पीक-टैरिफ की तुलना में काफी किफायती है, जिससे डिस्कॉम्स को भारी वित्तीय बचत होगी।

पर्यावरणीय और ग्रिड स्थिरता लाभ

अतिरिक्त सौर और पवन ऊर्जा को संग्रहित करके यह नवीकरणीय ऊर्जा को बर्बाद होने से रोकने में मदद करता है।

ग्रिड को लचीली, समयबद्ध और मांग आधारित हरित ऊर्जा प्रदान कर देश के डी-कार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को गति देता है।

गांधी सागर जलाशयः बहुउद्देशीय विकास और जनकल्याणकारी कार्य

चंबल नदी पर स्थित एशिया के प्रमुख मानव निर्मित जलाशयों में शुमार गांधी सागर जलाशय मंदसौर एवं नीमच जिलों सहित पूरे मध्य प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र में जनहित, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है:

स्वच्छ ऊर्जा और विद्युत उत्पादन

गांधी सागर जलविद्युत गृह (115 मेगावाट क्षमता) के माध्यम से राज्य को सस्ती, विश्वसनीय और हरित ऊर्जा प्रदान की जा रही है। साथ ही, जलाशय की जल सतह पर फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं को भी गति दी जा रही है।

मत्स्य पालन और आजीविका संवर्धन

जलाशय में बड़े स्तर पर वैज्ञानिक मत्स्य पालन और संग्रहण की व्यवस्था की गई है। स्थानीय मछुआरा सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता, आधुनिक जाल, नौकाएं और बाजार लिंकेज उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है।

हर घर जल और उन्नत कृषि (पेयजल एवं सिंचाई)

जल जीवन मिशनः मंदसौर और नीमच जिलों के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजनाः दबावयुक्त पाइप प्रणाली, ड्रिप और स्प्रिंकलर तकनीक से किसानों को सिंचाई की सुविधा देकर जल संरक्षण के साथ-साथ पैदावार और आय में वृद्धि की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण और ईको-सिस्टम

चीता प्रोजेक्टः कूनो के बाद गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य को चीतों के दूसरे प्राकृतिक वास के रूप में विकसित किया गया है।

जैव-विविधता की सुरक्षाः यह क्षेत्र सर्वाधिक गिद्धों की आबादी और चंबल नदी के मगरमच्छों के सुरक्षित प्रजनन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण

हिंगलाजगढ़ किलाः परमार कालीन स्थापत्य कला और मूर्तियों की समृद्धि को सहेजने के लिए जीर्णोद्धार कार्य किए जा रहे हैं।

चतुर्भुज नाथ नाला (शैलचित्र): विश्व-विख्यात प्रागैतिहासिक रॉक आर्ट (भित्ति चित्रों) की सुरक्षा और पुरातात्विक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

गांधी सागर फेस्टिवल और पर्यटन विकास

गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, टेंट सिटी और साहसिक खेलों (वाटर स्पोर्ट्स/एडवेंचर) के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, हॉस्पिटैलिटी और हस्तशिल्प क्षेत्र में नए रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें