वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंदसौर जिले के मुल्तानपुरा में औद्योगिक इकाइयां स्थापित

औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा में धरातल पर कार्यशील एवं निर्माणाधीन औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया गणों द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्री मंगल रायकवार, अन्य जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, ग्रामीणजन एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान मेसर्स माणक इण्डस्ट्रीज, मेसर्स अनीस इण्डस्ट्रीज, मेसर्स विकास इण्डस्ट्रीज, मेसर्स वरूण इण्डस्ट्रीज सहित स्लेट पेंसिल निर्माण से संबंधित उद्योगों का अवलोकन किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा में अब तक कुल 94 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं, जिनमें से 57 इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ हो गया है। शेष 37 इकाइयों में निर्माण एवं स्थापना कार्य प्रगतिरत है, जहां शीघ्र ही उत्पादन कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा का कुल रकबा 13.50 हेक्टेयर है। इसमें से 6.979 हेक्टेयर क्षेत्रफल आवंटन योग्य है। औद्योगिक क्षेत्र में कुल 284 भूखण्ड आवंटन योग्य हैं, जिनमें से 208 भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं। यहां कुल 141 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होना प्रस्तावित हैं। वर्तमान में 57 इकाइयां कार्यरत हैं, 37 इकाइयां स्थापनाधीन हैं तथा 76 भूखण्ड अभी रिक्त हैं।

इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत उद्योगपतियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उद्योगपतियों द्वारा पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सांसद के समक्ष रखी गईं, जिस पर सांसद श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा में स्थापित कुछ प्रमुख उद्योग जिसमें मेसर्स माणक इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्रीमती कंचन बाई कुमावत, भूखण्ड क्रमांक 23, कुल क्षेत्रफल 450 वर्गमीटर। फोम के गद्दे निर्माण की इकाई स्थापित कर 20.00 लाख रुपये का निवेश किया गया है तथा 7 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

मेसर्स अनीस इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्री अनीस पिता गुलामनबी शेख, भूखण्ड क्रमांक 26, कुल क्षेत्रफल 450 वर्गमीटर। लकड़ी के फर्नीचर निर्माण की इकाई स्थापित कर 10.00 लाख रुपये का निवेश एवं 5 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है।

मेसर्स विकास इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्री रियाज अहमद, भूखण्ड क्रमांक 146, कुल क्षेत्रफल 450 वर्गमीटर। लोहे के पाइप के पलंग निर्माण की इकाई स्थापित कर 8.00 लाख रुपये का निवेश एवं 5 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है।

मेसर्स वरूण इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्री सुरेश पिता केशवदास पमनानी, भूखण्ड क्रमांक 86, 87, 100 एवं 101, कुल क्षेत्रफल 1800 वर्गमीटर। लहसुन उत्पाद निर्माण की इकाई स्थापित कर 15.00 लाख रुपये का निवेश एवं 5 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा जिले में औद्योगिक विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें