वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सीतामऊ साहित्य महोत्सव का 06 जनवरी 2026 को होगा आगाज

सेवा कुंज, लदूना में शाम 5:30 बजे होगा आकाशदीप का आयोजन

सीतामऊ, लदूना सेवा कुंज

सीतामऊ की गौरवशाली साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समर्पित सीतामऊ साहित्य महोत्सव का भव्य आग़ाज़ कार्यक्रम दिनांक 06 जनवरी 2026, शाम 5:30 बजे सेवा कुंज,  लदूना में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिले में साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आग़ाज़ कार्यक्रम में विधायक श्री हरदीप सिंह डंग एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप आसमान में छोड़कर भव्य आतिशबाज़ी के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर सीतामऊ साहित्य महोत्सव के मैस्कट (Mascot) मटरु का अनावरण (Unveiling) भी किया जाएगा, जो महोत्सव की पहचान एवं मूल भावना को दर्शाएगा।

इससे पूर्व, दोपहर के समय बच्चों के लिए एक विशेष बाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक एवं आकर्षक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। मेले में पानीपुरी, फ्रूट चाट, मेहंदी पेंटिंग सहित अनेक मनोरंजक एवं स्वादिष्ट स्टॉल्स बच्चों द्वारा संचालित किए जाएंगे, जो उनकी रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करेंगे।

सीतामऊ साहित्य महोत्सव का यह आग़ाज़ कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जिसमें जनसामान्य, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें