वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंदसौर जिले में विकासखण्‍ड स्‍तर पर 9 फरवरी से 12 फरवरी तक होंगे रोजगार मेले आयोजित

म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला अधिकारी द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले में विकासखण्‍ड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। 9 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक मल्‍हारगढ़, 10 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक मंदसौर, 11 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक सीतामऊ, 12 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक गरोठ, 1 फरवरी 2026 को भानपुरा प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक विकास खण्‍ड में रोजगार मेला आयोजित होगा।

रोजगार मेले में आमंत्रित नवभारत फर्टिलाइजर्स, इंदौर म.प्र, मारुति सुजुकी गुजरात, लाइम कंपनी अहमदाबाद, एस.आई.एस. इंडिया नीमच, मुथुट मोईक्रो फाइनेंस कम्पनी बांसवाडा (राज), एल.आई.सी. लाईफ इंशोरेंस मंदसौर, गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया गुना, एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेंस मंदसौर, सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स मंदसौर, अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रिस दलौदा, मंदसौर, एल.एन.टी. फाइनेंस इंदौर, एस.के.एम.पी.मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. पिपलिया मंडी आदी कंपनियों में विभिन्न पद लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्टीव, ट्रेनीस, कस्टमर केयर इंश्योरेंस ऐजेंट, सिविल सिक्योरिटी गॉर्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर सी.एन.सी. ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाईन, कलेक्शन, फ्रेशसॉफ्टनेस ऑफिसर के लिए 8 वी, 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समस्त डिप्लोमाधारी आयु : 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवक युवतियां आवेदन कर सकते है।

मेले में उपस्थित होने वाले आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, अंकसूचियों की फोटो कॉपी आवश्यक रुप से साथ लेकर आवें । अधिक जानकारी के लिए म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत मदंसौर (म.प्र), फोन नं. :-  07422-292016 पर सम्पर्क करें।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें