वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंदसौर रोजगार मेले में 115 युवाओं का हुआ पंजीयन, 30 का हुआ प्राथमिक चयन

मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर मंदसौर में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर श्री धर्मेंद्र कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

रोजगार मेले में कुल 115 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 30 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। एसआईएस सुरक्षा भर्ती के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के पांचों विकासखंडों में मेले का आयोजन पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षा भर्ती में चयनित यूवाओ की संख्या पृथक से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें