वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एक दिवसीय साहसिक कार्यक्रम आयोजित

साइकिल रैली, जंगल कुकिंग एवं टीमवर्क द्वारा किया गया प्रदर्शन

जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एंड स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग एसोसिएशन द्वारा युवाओं में साहस, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय साहसिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं खेल प्रेमी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी चौराहे से साइकिल रैली के रूप में हुआ। रैली खिड़की माता प्रांगण तक निकाली गई। मार्ग में कैडेट्स ने यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासन, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया अभियान एवं साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

 

खिड़की माता पहुंचने के पश्चात प्रतिभागियों के लिए “बिना बर्तन भोजन निर्माण” (जंगल कुकिंग) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस गतिविधि में विभिन्न टोलियों ने सीमित संसाधनों में प्राकृतिक साधनों का उपयोग करते हुए स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए भोजन तैयार किया। प्रतिभागियों ने आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा स्वाद, स्वच्छता, प्रस्तुति, नवाचार एवं टीम समन्वय के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक डॉ. क्षितिज पुरोहित, श्री कुलदीप सिंह सिसोदिया, जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा, नायब सूबेदार श्री अमर पाटिल एवं उपाध्यक्ष श्री विश्व मोहन अग्रवाल, सीएचएम श्री सुखचैन सिंह, श्री रौनक कुमार पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिला माउंटेनियरिंग एंड स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग संगठन के नेतृत्व में एनसीसी एवं स्काउट अधिकारियों कैप्टन श्री जितेंद्र कनौजिया, सेकंड ऑफिसर श्री धीरज शुक्ला, श्री कुलदीप सिंह चंद्रावत, के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अतिथियों ने सभी टोलियों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा अपने संबोधन में युवाओं को साहसिक खेलों एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व, सहयोग भावना एवं कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास करती हैं। साथ ही प्रकृति के निकट रहकर कार्य करने से पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर साहसिक गतिविधि एवं भोजन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों को सम्मानित किया गया। सह सचिव श्री जेनिश बरड़िया द्वारा सभी अतिथियों, विद्यालयों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

 

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें