वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गेहूं उपार्जन अंतर्गत तकनीकी समस्या को तुरंत दूर करने के दिए निर्देश

साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि गेहूं उपार्जन कार्य में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सत्यापन कार्य पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि सभी विभाग ए ग्रेड में बने रहें। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया कि पेयजल निर्माण के पूर्ण कार्यों का तत्काल हैंडओवर किया जाए तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कृषि विभाग को प्रत्येक साप्ताहिक बैठक में एग्री स्टेट की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें