वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किसान कल्याण वर्ष 2026

गेहूं उपार्जन में 66 हजार किसानों ने करवाया पंजीयन

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में रबी विपणन वर्ष के लिए किसानों का पंजीयन कार्य किया गया। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया है। अब तक जिले में लगभग 66 हजार 32 किसानों ने गेहूं का पंजीयन कराया है, जो किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

जिले की विभिन्न तहसीलों में भी किसानों ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराया है। सीतामऊ तहसील में 12 हजार 953 किसानों, मल्हारगढ़ में 8 हजार 547, मंदसौर तहसील में 8 हजार 141, शामगढ़ में 8 हजार 91, तथा सुवासरा में 8 हजार 60 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। इसके अतिरिक्त भानपुरा में 6 हजार 374, गरोठ में 6 हजार 435, दलौदा में 5 हजार 863 तथा मंदसौर नगर क्षेत्र में 1 हजार 568 किसानों ने भी पंजीयन कराया है।

इसी प्रकार अन्य फसलों में भी किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले में चना फसल के लिए 14 हजार 288 किसानों, मसूर के लिए 4 हजार 768 किसानों तथा सरसों के लिए 3 हजार 889 किसानों ने पंजीयन कराया है।

प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया था, जिससे बड़ी संख्या में किसान आसानी से अपना पंजीयन करा सके।

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत शासन का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि उपार्जन संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी उपज उपार्जन केंद्रों पर विक्रय के लिए लाएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें