वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किसान कल्याण वर्ष 2026

सहकारी बैंकों के माध्यम से 703 मछुआरों को मिला 126.75 लाख रुपये का अल्पकालीन ऋण

राज्य शासन द्वारा घोषित किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में किसानों एवं मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मत्स्य पालकों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग, जिला मंदसौर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिले में 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे जिले में मत्स्य उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत जिले के 10 तालाबों में 3 लाख झींगा मत्स्य बीज का संचयन किया गया है। इस पहल से मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी तथा स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीनयुक्त आहार की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

मत्स्य पालन को अधिक वैज्ञानिक एवं उन्नत बनाने के उद्देश्य से विस्तार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिले में 100 हितग्राहियों को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों एवं प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आगामी वर्ष में अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को उन्नत तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसी प्रकार मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से 703 मछुआरों को कुल 126.75 लाख रुपये का अल्पकालीन ऋण प्रदान किया गया है। इससे मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज, आहार तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सुविधा मिल रही है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आगामी वर्ष में भी मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से लगभग 150 लाख रुपये का अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों का और अधिक विस्तार हो सकेगा तथा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें