वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दलोदा महाविद्यालय में खुशहाली दिवस और भारतीय ज्ञान संस्कृति पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय दलोदा में गायत्री परिवार द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें तीनों वर्षों के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया ।प्रथम वर्ष में प्रियंका  लालू राम जी, द्वितीय वर्ष में सुमन पिता विजय पाटीदार, तृतीय वर्ष में रवीना गणपत लाल जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गायत्री परिवार की ओर से पंडित राधेश्याम जी शर्मा और रामचंद्र जी जोशी उपस्थित रहे। राधेश्याम जी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र ,भारतीय संस्कृति और आज के समय में नौजवानों के लिए युवा पीढ़ी के लिए नैतिकता का महत्व बताया, इसके साथ ही रामचंद्र जी शर्मा ने ने विद्यार्थियों को व्यक्ति, समाज और युग निर्माण के बारे में बताया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जे एल आर्य द्वारा विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए किस प्रकार तैयारी की जाए और आशीर्वचन दिया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात  खुशहाली दिवस का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ  की  संयोजक प्रोफेसर मेनाज बी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजेश कुमार हाडा रहे। मुख्य वक्ता ने चिंता मुक्त जीवन और शांत दिमाग तथा हर परिस्थिति में अपने आप को सामान्य रखना ही खुशहाल जिंदगी का रास्ता है, यह विद्यार्थियों को समझाया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के छात्र भरत मीना द्वारा किया गया। डॉक्टर गजराज पन्ड्या पुरस्कार वितरण समारोह के सूत्रधार रहे। अतिथियों का स्वागत शब्द सुमनों द्वारा डॉ प्रिया जैन द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन डॉ निधि रावल पालरिया ने किया ।इस अवसर पर डॉक्टर माला हकवाडिया, प्रो मेघा जोशी, प्रो भावना पाटीदार, डॉ दीप्ति श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें