
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत एनसीसी कैंडिडेट की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. द्विवेदी द्वारा एनसीसी के युवा कैंडिडेट को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि समाज से टीबी उन्मूलन के लिए युवाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैंडिडेट अपने-अपने क्षेत्र में टीबी मरीजों को सोशल सपोर्ट प्रदान कर सकते हैं तथा लोगों को टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यशाला में टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया गया।



