वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पद्म पुरस्कार 2027 के लिये नामांकन आमंत्रित

15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

गृह विभाग द्वारा पद्म पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण एवं उल्लेखनीय योगदान देने योग्य व्यक्तियों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। कला, समाज सेवा, लोक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, सिविल सेवा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आध्यात्म, योग, वन्यजीव संरक्षण, कृषि, जमीनी नवाचार, पुरातत्व एवं वास्तुकला जैसे क्षेत्रों के लिए भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।

इच्छुक योग्य व्‍यक्ति अपना नामांकन जिला कलेक्टर के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के पोर्टल padmaawards.mp.gov.in पर 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। वहीं, भारत सरकार को सीधे नामांकन भेजने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in का उपयोग भी किया जा सकता है।

गृह विभाग ने प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नामांकन समय-सीमा के भीतर भेजकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल किए जाने की प्रक्रिया में सहभागी बनें।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें