मंदसौर उड़ान संस्था, जनसाहस संस्था महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर के तत्वावधान में लैंगिक समानता साइबर क्राइम, महिला हिंसा रोकथाम बाल विवाह एवं वन स्टाफ सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गईं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत बनाए जाने की शपथ दिलाई गई।
महिला थाना प्रभारी श्रीमती रानी बेग द्वारा लैंगिक असमानता को खत्म करने में युवा वर्ग को आगे आने और महिलाओं को सुरक्षा के साथ सहयोग देने पर चर्चा की ।
महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी श्री संतोष शर्मा द्वारा बाल विवाह पर चर्चा की गई और बताया गया कि सही समय पर विवाह किया जाना समाज के लिए अति आवश्यक है और यह एक सबसे बड़ी सामाजिक बुराई है श्रीमती ममता खींची, श्री हरीश केसरिया, उड़ान संस्था की ओर से श्रीमती संगीता कुंभकार द्वारा लैंगिक असमानता पर बालक बालिकाओं से चर्चा की गई और बताया गया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना है और पुरुषों को उन्हें सहयोग करना है।







