वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 53 आवेदकों की समस्याएं

जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 53 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। कयामपुर निवासी दिलीप ने स्‍वयं के स्‍वामित्‍व की कृषि भूमि पर कब्‍जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नेतावली निवासी मुमताज ने आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम मंदसौर श‍हर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी रामकन्‍या बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीएमओ नगर पालिका मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पशु ऋण दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, किसान सम्‍मान निधि का लाभ दिलवाने, भावांतर योजना की राशि दिलवाने एवं राजस्‍व अभिलेख में सुधार करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें