
मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित सुनवाई का आज तीन दिन 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चली लगातार गहन सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में सुनवाई का प्रथम दिवस में पहले ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित सभी आपत्तियों की गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर सुनवाई की गई।
सुनवाई में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लान के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया और सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
इस दौरान गुराडिया देदा, नालछा, मुल्तानपुर, किटीयानी, भूनियाखेड़ी, बोलखेड़ा, अरण्ना भट्टी, खिलजीपुरा, चांगली, जग्गा खेड़ी, टिगरिया, दाऊद खेड़ी, दौलतपुरा, बहादरी, बावड़ीकला, बोहरा खेड़ी, लाल घाटी, हैदरवास, छाजू खेड़ा, जग्गाखेड़ी, टोडी सहित अन्य ग्रामों से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।
मास्टर प्लान की आपत्तियों पर दूसरे दिवस

मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित सुनवाई का दूसरा दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर विस्तृत सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर भी अपनी आपत्तियों के साथ सुनवाई में शामिल हुए।
प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया गया तथा सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
दूसरे दिन कस्बा मंदसौर, बोहराखेड़ी, अलावदा खेड़ी, जग्गा खेड़ी, भूनियाखेड़ी, बाज खेड़ी, बोलखेड़ा, लालघाटी सहित अन्य क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।
तीसरे दिन कस्बा मंदसौर, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर विस्तृत सुनवाई की गई

सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। विधायक श्री विपिन जैन भी अपनी आपत्तियों के साथ सुनवाई में शामिल हुए।
प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया गया तथा सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
मास्टर प्लान को अधिक व्यावहारिक, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्राप्त सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार कर रिकॉर्ड में रखा गया है।







