वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेंट का चयन हेतु साक्षात्कार 22 मई को

डाकघर अधिक्षक द्वारा बताया गया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय बीमा योजना डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( पीएलआई एवं आरपीएलआई ) के व्यवसाय हेतु डायरेक्ट एजेंट का चयन किया जाना है। मंदसौर एवं नीमच जिले के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( पीएलआई एवं आरपीएलआई ) बीमा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु इच्छुक उम्मीदवार इस हेतु आवेदन कर सकते है।

साक्षात्कार का आयोजन 22 मई 2026 को समय 12:00 बजे से किया जाएगा। इस हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आवेदक आवेदन कर सकते है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10 वी पास या समकक्ष (राज्य / केंद्रीय बोर्ड ) होनी चाहिए एवं कम्प्युटर व स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए। उपरोक्त अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन तथा बायोडाटा के साथ उक्त समयावधि मे कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग, मंदसौर मे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है। आवेदक अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9691556634 पर संपर्क कर सकते है।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें