वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंदसौर भगवान पशुपतिनाथ लोक में 22 फीट ऊंचा त्रिनेत्र करेगा मंत्रमुग्ध

लोक के 5 प्रवेश द्वार होंगे

फोटो – राजेन्‍द्र भावसार

पशुपतिनाथ महादेव प्रतिमा के इतिहास पर आधारित आकर्षक पेंटिंग बनाई गई 

नया साल मंदसौर की आस्था के सबसे बड़े केंद्र पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर (मध्‍यप्रदेश) की नई सौगात लेकर आया है। पशुपतिनाथ लोक के पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसका औपचारिक उ‌द्घाटन होने ही वाला है। अब हमारा यह मंदिर परिसर पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक व मनमोहक लग रहा है। पास में शिवना की बहती जलधारा इसकी सुंदरता को और बढ़ा रही है। करीब 25 करोड़ से पहला चरण दिसंबर अंत तक पूर्ण हो गया है। 5 प्रवेश द्वार व तीर्थ जैसी सुविधाओं को अपने आप में समेटे हुए महादेव का यह लोक यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ाएगा। 2026 की शुरुआत यही उम्मीद जता रही है कि श्रद्धालुओं के आगमन में बढ़ोतरी तो होगी ही, भक्तों को यहाँ एक अलग प्रकार की आध्यात्मिक शांति की भी अनुभूति होगी। वर्ष 2026 में दूसरे चरण को लेकर स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

ऐसे समझें लोक की भव्यता

त्रिनेत्र 22 फीट ऊंचा है। मध्य में रुद्राक्ष स्थापित है, जो भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का आभास कराएगा। एम्फीथिएटर का निर्माण किया गया है। यहां रंगमंच व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भीड़ बढ़ने पर भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए यहां प्रतीक्षालय बनाया गया है। आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा कक्ष भी  बनाया गया है। मंदिर परिसर में म्यूरल वॉल बनाई गई है। इन पर शिव लीलाओं की आकर्षक नक्काशी की गई है। पशुपतिनाथ महादेव प्रतिमा के इतिहास पर आधारित आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है।

 

 

 

 

 

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें