वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

डीजे बजने की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम न. 7422220500, 7049101039 पर तुरंत करें* *होली गेर के दौरान नहीं होगा डीजे का प्रयोग, सदस्यों ने लिया सामूहिक निर्णय* *सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाएं, फैलाने पर होगी कड़ी कार्यवाही* *आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाए* *जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न*

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्वों—नाहर सैय्यद राष्ट्रीय एकता मेला, होलिका दहन, धुलेंडी, गुड फ्रायडे, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा/चैत्र नवरात्रि, चैती चाँद, ईद-उल-फीतर, रामनवमी, महावीर जयंति एवं हनुमान जयंति—के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक आगामी पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए।

 

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध रहेगा तथा डीजे के उपयोग पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने पर कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी स्थान पर डीजे बजने की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7422220500 एवं 7049101039 पर दे। डीजे पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

 

शांति समिति के सदस्यों ने सामूहिक निर्णय लिया कि होली के दौरान आयोजित होने वाली गैर में किसी प्रकार के डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा समाज के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी पर्व सामूहिक रूप से एवं संयम के साथ मनाने की अपील की गई।

 

बैठक में नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी एवं एमपीईबी विभाग को त्योहारों के दौरान फील्ड में सक्रिय रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को साफ-सफाई, एमपीईबी को विद्युत पोल एवं तारों की जांच, तथा ट्रैफिक पुलिस को रूट प्लान तैयार कर आमजन को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने एवं एम्बुलेंस को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश प्रदान किए गए।

 

सभी समाजजनों से होलिका दहन में हरे पौधों को न काटने तथा सूखी लकड़ी एवं गोबर के कंडों का उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही आयोजनों में वालंटियर तैनात करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने की चेतावनी दी गई। भ्रामक खबर फैलाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Top News Wala
Author: Top News Wala

news wala

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें